नोवाक जोकोविच

यूएस ओपन : नोवाक जोकोविच पहुँचे दूसरे दौर में

30 अगस्त (युआईटीवी)- अमेरिकी ओपन में नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलेक्सेंडर मूलर को 6-0,6-2,6-3 से हराकर वापसी की। यह जीत जोकोविच के लिए काफी यादगार रहेगा क्योंकि यह 17वीं बार है,जब जोकोविच लगातार पहले दौर का मैच जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ ही जोकोविच का शीर्ष स्थान में आना भी पक्का हो गया है।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कोविड-19 का वैक्सीन नहीं लिया है जिस वजह से पिछले साल उन्हें अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी और वो ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन टूर्नामेंट से चूक गए थे।

23 ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच को मैच शुरू होने का काफी लम्बा इंतज़ार करना पड़ा। यह मैच आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला जाना था जहाँ जोकोविच से पहले कोको गॉफ और लॉरा नताली सीगमुण्ड का मैच खेला गया जो लगभग तीन घंटे तक चला। कोको गॉफ ने लॉरा नताली सीगमुण्ड को 3-6,6-2,6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उसके बाद पुरुषों के बराबर महिलाओं को पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगाँठ के कार्यक्रम हुआ। जिसके कारण जोकोविच का मैच देर से शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *