रांची-पटना के बीच वंदे भारत का परिचालन शुरू, पीएम ने ऑनलाइन दिखाई हरी झंडी

रांची-पटना के बीच वंदे भारत का परिचालन शुरू, पीएम ने ऑनलाइन दिखाई हरी झंडी

रांची, 27 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- रांची और पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे हरी झंडी दिखाई। सुबह 10.53 के आसपास रांची रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन छह घंटे में पटना तक का सफर तय करेगी।

ट्रेन को रांची स्टेशन से रवाना किए जाने के दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रांची के सांसद संजय सेठ सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

पहले दिन ट्रेन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया गया है। 28 जून से इसका नियमित परिचालन होगा।

पटना से यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे खुलेगी। यहां से जहानाबाद, गया होते हुए कोडरमा पहुंचने का समय 9:35 है। 10:33 में हजारीबाग, 11:35 में बरकाकाना, 12:20 में मेसरा, 13:00 बजे रांची और 13:20 बजे हटिया पहुंचेगी।

हटिया से वापसी में यह ट्रेन 15:55 बजे खुलेगी। 16:10 पर रांची पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद 16:15 में यहां से प्रस्थान करेगी। 16:35 बजे मेसरा, 17:30 बजे बरकाकाना, 18:30 बजे हजारीबाग, 19:23 बजे कोडरमा, 20:45 बजे गया पहुंचेगी। गया में 10 मिनट रुकने के बाद 20:55 पर प्रस्थान करेगी और 21:28 जहानाबाद एवं 22:10 पर पटना जंक्शन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *