व्लादिमीर पुतिन

2024 में व्लादिमीर पुतिन फिर से लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव

मॉस्को,9 दिसंबर (युआईटीवी)- 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर से लड़ेंगे। जिसकी घोषणा स्वयं पुतिन ने की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह इनका लगातार तीसरा चुनाव होगा और कुल मिलाकर छठे कार्यकाल के लिए पुतिन फिर से चुनाव लड़ेंगे।

रसिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन में एक समारोह में राष्ट्रपति ने घोषणा की। इस समारोह में पुतिन ने उन सैनिकों को ‘हीरो ऑफ रशिया’ पदक से सम्मानित भी किया जो यूक्रेन के खिलाफ हुए युद्ध में विशेष सैन्य अभियान में शामिल थे।

डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के हीरो अर्टिओम ज़ोगा ने जब राष्ट्रपति पुतिन से 2024 राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने से जुड़े सवाल किया तो उसके जवाब में राष्ट्रपति पुतिन ने इस चुनाव में हिस्सा लेने के की बात की पुष्टि की है।

रूसी संविधान में 2020 में संशोधन किया गया था,जिसके तहत एक व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर केवल दो कार्यकाल तक के लिए रह सकता है। पहले से यह प्रावधान लागू नहीं होगी। इस प्रावधान के तहत पुतिन राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की योग्यता रखते हैं। व्लादिमीर पुतिन पहली बार 2020 में राष्ट्रपति चुने गए थे और प्रधानमंत्री के रूप में 2012 में लौटे थे। इसके पूर्व में 2008 तक इस पद पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *