व्लादिमीर पुतिन

पश्चिमी प्रतिबंध रूस के खिलाफ होंगे तेज,तैयार रहने की जरूरत : व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को,3 नवंबर (युआईटीवी)- पश्चिमी प्रतिबंध के बारे में उम्मीद जताते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंध मॉस्को के खिलाफ तेज किए जा सकते हैं। जिसके लिए देश को तैयार रहने की जरूरत है। महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे पर तोड़फोड़ के कृत्यों देश को पूरी तरह से तैयार रहना होगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आर्थिक विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की और कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था पश्चिम के दबाव के बावजूद भी स्थिर रूप से विकास कर रही है।
नौ महीनों के लिए सकल घरेलू उत्पाद में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि मजदूरी के मामले में यह रूस में वास्तविक रूप से 7.5 प्रतिशत बढ़ी है और 3 प्रतिशत तक बेरोजगारी दर कम रही।

कुछ पश्चिमी राजनेताओं ने प्रस्ताव दिया है कि रूस में सुई,स्क्रू-ड्राइवर और अन्य वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाए और इसका हवाला देते हुए व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों की संभावना समाप्त ख़त्म हो गई है। इसलिए यह अधिक आक्रामक उपायों का सहारा ले सकता है।

आगे पुतिन ने कहा कि ठीक ही है। क्योंकि कबाड़ जितना कम होगा,उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा। कम ही संभावना है कि बेडबग्स हमें बड़े यूरोपीय शहरों से निर्यात किए जाएँगे।
महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे पर तोड़फोड़ के कृत्यों पर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे जैसे-पाइपलाइन,संचार नेटवर्क या बिजली प्लांट इत्यादि में तोड़फोड़ की जा सकती है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार और बैंक ऑफ रूस को निर्देश दिया कि समकालिक और प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए,ताकि मुद्रास्फीति को कम किया जा सके। क्योंकि अर्थव्यवस्था के लिए मुद्रास्फीति मुख्य जोखिमों में से एक है।

सरकार और बैंक ऑफ रूस से पुतिन ने आग्रह किया कि प्रौद्योगिकी,उत्पादन और मानव विकास में व्यावसायिक निवेश का समर्थन करें। क्योंकि ये प्रमुख शर्तें हैं,जिससे रूस की आर्थिक संप्रभुता और दीर्घकालिक वृद्धि सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *