मतदान

बदलाव की बयार के बीच तेलंगाना में 27 सीमांत सीटें महत्‍वपूर्ण

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (युआईटीवी)- एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना राज्य में मतदान शुरू हो चुका है। 119 विधान सभा सीटों के लिए हो रहे मतदान में सीमांत सीटें सरकार गठन के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं। राज्य के 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 27 सीमांत सीटें हैं। इन सीटों पर दो संभावनाएँ पेश करने का दावा सत्ता समर्थक और सत्ता विरोधी कारक कर रहे हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक पहले दृष्टिकोण में देखा जाए तो यदि सभी 27 सीमांत सीटें सत्ता विरोधी के पक्ष में हो जाते हैं तो 29 से 41 सीटें भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को,67 से 79 सीटें कांग्रेस को,4 से 8 सीटें भाजपा को और 3 से 7 सीटें अन्य को मिलने की संभावना है।

मतदान
मतदान

दूसरे दृष्टिकोण में देखा जाए यदि सभी 27 सीमांत सीटें सत्ताधारी के पक्ष में हो जाते हैं, तो 54 से 66 सीटें भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को,40 से 52 सीटें कांग्रेस को,7 से 11 सीटें भाजपा को और 1 से 5 सीटें अन्य को मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, यदि समान वोट शेयर के अनुसार देखा जाए तो संभावना जताई जा रही है कि इन 27 सीमांत सीटों में से 11 सीटें कांग्रेस को,11 सीटें सत्तारूढ़ बीआरएस को, 3 सीटें भाजपा को और 2 सीटें अन्य को मिलने की संभावना है।

तेलंगाना राज्य के 119 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *