रोशिबिना देवी (तस्वीर क्रेडिट नरेंद्रमोदी ट्विटर)

वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने रजत जीता,दिखीं निराश

हांगझोऊ,28 सितंबर (युआईटीवी)- भारतीय वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम 19 में एशियाई खेल में रजत पदक जीतकर भारत को ऐतिहासिक क्षण प्रदान किया। लेकिन वह इस पदक से संतुष्ट नहीं है। वह फाइनल मुकाबला जीत कर स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रही थी। इसलिए वह रजत पदक जीत कर भी निराश दिखीं।

वुशु की 60 किलोग्राम महिला वर्ग में रोशिबिना देवी ने रजत पदक हासिल किया। हालाँकि वह फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रही थीं और उनके पास ऐसा करने का मौका भी था। किन्तु रोशिबिना देवी इस स्वर्ण पदक के फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी जू जियाओवेई से हार गई और उनके हाथ से सोने का तमगा भी फिसल गया।

रोशिबिना ने 2018 के जकार्ता में आयोजित एशियाई खेल में कांस्य पदक जीता था।

रोशिबिना देवी ने अपने सेमीफइनल मुकाबले में वियतनाम की थी थू गुयेन को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। रोशिबिना ने फाइनल मुकाबले में अच्छी शुरुआत करते हुए अच्छी लड़ाई लड़ी। किन्तु वह अपनी शुरूआती लय बरकरार नहीं रख पाई और अंततः उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

रोशिबिना देवी इस हार से निराश दिखी और कहा कि ” मैंने ऐसी कुछ गलतियाँ की,जो मुझे नहीं करनी चाहिए थी। मैं उसमें सुधार करने का प्रयास करूँगी। ताकि आगे से ऐसी गलती न दुहरा सकूँ। आगे उन्होंने कहा कि मैं यहाँ बड़ी उम्मीद से आई हूँ और बहुत मेहनत भी किया है। मुझे उम्मीद थी कि मैं अपने देश के लिए स्वर्ण जीत कर भारत को गौरवान्वित कर सकूँ। लेकिन मैं ऐसा करने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। साथ ही उन्होंने अगले एशियाई खेल में स्वर्ण जीतने की उम्मीद जताते हुए कहा कि मैं अपने खेल में आवश्यक सुधार करूँगी और अगली बार स्वर्ण जीतूँगी।”

रोशिबिना देवी अपने गृह प्रदेश मणिपुर के परिस्थियों से परेशान है। मणिपुर में सैकड़ों लोगों ने कुकी और मैतेई समाज के बीच हुई हिंसा में अपनी जान गवाँ चुके हैं। जिससे रोशिबिना देवी परेशान हैं। वह हर दिन डर में रहती हैं। क्योंकि उनके माता-पिता मणिपुर में ही रहते हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर वो मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “मैं अपने माता-पिता के सुरक्षा को लेकर परेशान और डरी रहती हूँ । मुझे हमेशा उनकी चिंता लगी रहती है।”

पीएम मोदी ने भी रोशिबिना देवी को रजत पदक जीतने पर बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” (ट्विटर) पर पोस्ट साझा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *