कारगिल में जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन, 6 लोग बचाए गए

श्रीनगर, 16 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| कारगिल जिले में रविवार को जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन की चपेट में आए छह लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जोजिला दर्रे के पास एक क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिसमें पांच वाहन फंस गए, जिनमें छह लोग यात्रा कर रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा, “तुरंत बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। सभी छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *