विशाखापत्तनम, 5 फरवरी (युआईटीवी)- 106 रन से भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट जीत लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट भारत ने जीत कर पाँच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था ।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 399 रनों का लक्ष्य दिया था,इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 292 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए और अश्विन ने 499 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए। जसप्रीत बुमराह ने भी मैच के दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए।
पहली पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाकर और जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर मैच में अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया था।यशस्वी जायसवाल अपनी पहली पारी 209 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 396 के पार पहुँचाया। दोनों पारियों में इंग्लैंड की टीम 300 रन का आँकड़ा छू भी नहीं सका।
दूसरी पारी में भारत के लिए शुभमन गिल ने शतक लगा कर भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इंग्लिश टीम के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटके और दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में इंग्लैंड का 10वां विकेट बुमराह ने लिया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 28 रन से जीता था और भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रन से जीत कर पाँच मैचों की सीरीज को 1-1 बराबर कर लिया है।
