Yamuna river Rail Line

यमुना का जल स्तर बढ़ने से पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित

नई दिल्ली, 11 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद रेलवे ने मंगलवार को पुराने यमुना ब्रिज पर रेल यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दीपक कुमार ने कहा, “आज (मंगलवार) सुबह 6 बजे से पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, जल स्तर अब 206.24 मीटर पर मंडरा रहा है, इससे हाई अलर्ट जारी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *