अमेरिकी सीनेट

अमेरिकी सीनेट में शूटर घुसे हाेने की सूचना के बाद किया बंद

वाशिंगटन, 3 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- यूएस कैपिटल पुलिस ने अमेरिकी सीनेट में शूटर घुसे हाेने की सूचना के बाद उसे बंद कर दिया।

यूएस कैपिटल पुलिस ने एक ट्वीट किया, “हमारे अधिकारी एक सूचना के बाद सीनेट कार्यालय भवनों और उसके आसपास तलाशी ले रहे हैं। कृपया क्षेत्र से दूर रहें, क्योंकि हम अभी भी जांच कर रहे हैं।”

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक यूएस कैपिटल पुलिस ने सीनेट की इमारतों के अंदर लोगों को छिपने के लिए कहा।

यूएस कैपिटल पुलिस ने बाद में कहा कि वह सीनेट कार्यालय की इमरातों को फिर से खोलने के लिए तैयार हैं।

यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख थॉमस मैंगर ने संवाददाताओं से कहा कि इमारत में शूटर होने की कॉल फर्जी थी, जांच के दौरान कोई भी संदिग्‍ध नहीं मिला।

सीनेट इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश में है और अधिकांश सांसद वाशिंगटन, डी.सी. से बाहरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *