केजरीवाल ने कुलगाम मुठभेड़ में शहीद तीन सुरक्षाबलों को दी श्रद्धांजलि

केजरीवाल ने कुलगाम मुठभेड़ में शहीद तीन सुरक्षाबलों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 5 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए तीन सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूं। हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं। पूरे देश को अपने साहसी और पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है।”

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान तीन सैनिक शहीद हो गए।

सेना ने कहा, “कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद, सुरक्षा बलों द्वारा शुक्रवार को अभियान शुरू किया गया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। तलाशी अभियान जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *