आयरलैंड

भारत का आयरलैंड से पहला टी -20 आज,नज़रें युवा खिलाडियों पर

नई दिल्ली, 18 अगस्त (युआईटीवी)- जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में आज भारतीय टीम का आयरलैंड से पहला टी-20 मैच होगा। जहाँ सभी की नज़रें जसप्रीत बुमराह के फार्म और फिटनेस पर होंगी।

जसप्रीत बुमराह लगभग 11 महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद आज आयरलैंड के विरुद्ध होने वाले टी-20 से वापसी कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ आज से शुरू हो रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व भी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं।

14 अक्टूबर 2023 से भारत में शुरू हो रहे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप में बुमराह भारत की रणनीति का अभिन्न अंग है इसलिए इस सीरीज में बुमराह के प्रदर्शन पर सबकी ख़ास नजरें रहेंगी।

बुमराह को पिछले वर्ष टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज में कमर में स्ट्रैस फ्रेक्चर हुआ था जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गयी।

इस सीरीज में अधिकतम उन्हें 12 ओवर डालने हैं। इस सीरीज से मुख्य कोच राहुल द्रविड़,मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और एक दिवसीय कप्तान रोहित शर्मा को बुमराह के फिटनेस के मामले में स्थिति का पता चलेगा जिससे आने वाले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप में बुमराह खेलेंगे या नहीं इसका निर्णय लिया जाएगा ।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह के गेंदबाजी करते हुए जिसमें शार्ट गेंद,यॉर्कर आदि कर रहे हैं का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाला है।इस सीरीज से बुमराह को मैच का अभ्यास तो होगा ही साथ ही एशिया कप की तैयारी भी मजबूत होगी।

भारत बनाम आयरलैंड : संभावित प्लेइंग XI

भारत: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, मार्क अडायर, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, बेंजामिन व्हाइट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *