नीरज चोपड़ा

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज कल से,भारत इतिहास रचना चाहेगा

बुडापेस्ट (हंगरी), 18 अगस्त (युआईटीवी)- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का की शुरूआत 19 अगस्त 2023 से हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाला है,जहाँ भारत का लक्ष्य अधिक-से-अधिक स्वर्ण पदक जीत कर स्वर्णिम आगाज करने पर होगा । पिछले चार दशक में भारत ने सिर्फ दो पदक जीते हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमेरिका का दबदबा रहा है।

अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। इस उपलब्धि के साथ वह एथलेटिक्स में विश्व चैंपियनशिप में 6.70 मीटर (22.0 फीट) कूदकर पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं थी। तो वर्ष 2022 में ओरेगॉन में भला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत कर दूसरी बार इतिहास रचा।

इस वर्ष विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व नीरज चोपड़ा कर रहे हैं जहाँ खिलाडियों की नजरें स्वर्ण पदक पर होंगी। इस बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की ओर से 28 खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे जो पिछले बार की तुलना में अधिक हैं। हालाँकि कुछ खिलाडियों ने चोटिल होने और एशियाई खेल की वजह से विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

ऊँची कूद में तेजस्विन शंकर,800 मीटर की धाविका केएम चंदा और 20 किलोमीटर पैदल चाल की प्रियंका गोस्वामी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं,इनकी नजरें एशियाई खेल पर हैं। तो वहीं पिछले महीने बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान लगी कमर की चोट से उबरने में नाकाम रहने के बाद तूर को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से नाम वापस लेना पड़ा।

इन स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे-

भाला फेंक-
पुरुष: नीरज चोपड़ा, डी पी मनु, किशोर जेना
महिला: अन्नू रानी
3000 मीटर स्टीपलचेज़-
पुरुष: अविनाश साबले
महिला: पारुल चौधरी
लंबी छलांग-
पुरुष: एम श्रीशंकर, जेसविन एल्ड्रिन
महिला: शैली सिंह
100 मीटर बाधा दौड़-
महिला: ज्योति याराजी
20 किमी पैदल चाल –
पुरुष: आकाशदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत सिंह
35 किमी पैदल चाल –
पुरुष: राम बाबू
800 मीटर –
पुरुष: कृष्ण कुमार
1500 मीटर-
पुरुष: अजय कुमार सरोज
400 मीटर बाधा दौड़-
पुरुष: संतोष कुमार तमिलरासन
ऊँची कूद-
पुरुष: सर्वेश अनिल कुशारे
त्रिकूद-
पुरुष: प्रवीण चित्रवेल, अब्दुल्ला अबूबकर, एल्डोज़ पॉल
4×400 मीटर रिले-
पुरुष: अमोज, जैकब, मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, राजेश रमेश, अरुल राजलिंगम, मिजो चाको कुरियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *