फीफा महिला विश्व कप 2023 : स्पेन बना चैंपियन

फीफा महिला विश्व कप 2023 : स्पेन बना चैंपियन

सिडनी,21 अगस्त (युआईटीवी)- फीफा महिला विश्व कप 2023 में स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर पहली बार ख़िताब अपने नाम किया। फीफा महिला विश्व कप 2023 का फाइनल सिडनी स्टेडियम में खेला गया जहाँ स्पेन जीत कर चैंपियन बना। ओल्गा कारमोन ने पहले हाफ के 29वें मिनट में गोल दाग कर 1 -0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड की ओर से कोई भी गोल नहीं किया सका और अंततः स्पेन फाइनल जीतने में कामयाब रहा।

स्पेन और स्वीडन के बीच सेमीफइनल का मैच खेला गया था जिसमें ओल्गा कारमोन ने 89वें मिनट में एक गोल किया था जो स्पेन को सेमीफइनल जीतने में अहम भूमिका निभायी और स्पेन स्वीडन को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

स्पेन के खिलाड़ियों ने पिछले साल अपने मानसिक स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए राष्ट्रीय टीम से दूर हो रही है को लेकर बगावत की थी। ताकि उन्हें खेलने के लिए अधिक पेशेवर माहौल मिल सके। इस बगावत में टीम की 15 खिलाड़ियाँ पैट्री गुइजारो,ऐताना बोनमाटी,मैपी लियोन,मैरियोना कैल्डेंटी,सैंड्रा पैनोस,क्लाउडिया पिना,लोला गैलार्डो,आइन्होआ मोराज़ा,नेरिया इजागिरे,अमाइउर सार्रीगी,लूसिया गार्सिया,ओना बैटल,लीला औआहाबी,लिया अलेक्सांद्री और एंड्रिया परेरा शामिल थे। बाद में 3 खिलाड़ियों ओना बैटल पास्कुअल,ऐटाना बोनमाटी कोंका और मारिया फ्रांसेस्का कैल्डेंटी ओलिवर टीम से जुड़ी। बगावत से एक साल से भी कम समय में स्पेन की इस टीम ने फीफा महिला विश्व कप 2023 जीतकर प्रसंशनीय काम किया है।

जर्मनी के बाद स्पेन दूसरा देश बन गया है जो पुरुष और महिला वर्ग का विश्व ख़िताब अपने नाम किया है।

स्पेन की ऐटाना बोनमाटी कोंका को गोल्डन बॉल ट्रॉफी,इंग्लैंड की मैरी एलेक्जेंड्रा इयरप्स को गोल्डन ग्लव्स अवार्ड और जापान की हिनाता मियाज़ावा को गोल्डन बूट का अवार्ड मिला। हिनाता मियाज़ावा ने विश्व कप के दौरान 5 गोल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *