एलपीजी

रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) ₹ 200 सस्ता

नई दिल्ली, 30 अगस्त (युआईटीवी)- रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) ₹ 200 सस्ता कर केंद्र सरकार ने बढ़ती महँगाई पर लगाम लगाने की ओर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹ 200 कम करने की घोषणा कर लोगों को महँगाई से राहत दी है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को पहले से ही ₹ 200 का सब्सिडी मिल रहा है,अब जबकि केंद्र सरकार ने एलपीजी के दाम में  ₹ 200 की कटौती की घोषणा की है तो उन्हें  ₹ 400 की गैस सब्सिडी मिलेगी।

घरेलु रसोई गैस की नई कीमत आज बुधवार से ही लागू हो जाएगी। पिछले दो सालों से रसोई गैस का सिलेंडर लगातार महँगा हो रहा था सरकार के इस घोषणा के बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में जो 14.2 किलोग्राम का गैस सिलिंडर ₹1103 में मिलता था अब वो ₹903 में उपलब्ध होगी। वहीं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को यह ₹703 में मिलेगा। यह फैसला कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लिया गया।

कैबिनेट की इस बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि “रक्षाबंधन के त्योहार पर एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम घटा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। इसका फायदा देश के 33 करोड़ उपभोगताओं को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से वित्त वर्ष 2023-24 में ₹ 7,680 का बोझ बढ़ेगा।”

आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार उज्जवला योजना के अंतर्गत 75 लाख और मुफ्त में नए एलपीजी कनेक्शन भी देगी। अगर ऐसा होता है तो उज्जवला योजना के लाभार्थियों की संख्या जो अभी 9.6 करोड़ है वह बढ़कर 10. 35 करोड़ हो जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *