रोहित शर्मा

एशिया कप 2023 : मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कोई भी टीम किसी भी टीम को पराजित करने में सक्षम है

2 सितंबर (युआईटीवी)- एशिया कप 2023 में आज चिर प्रतिद्वंदी भारत-पकिस्तान का मैच होने वाला है। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम को प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना होगा। गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है। सभी को अपना ध्यान केंद्रित कर चीजों को सही करने की ओर अपना लक्ष्य रखना होगा। क्योंकि किसी भी दिन किसी को कोई भी टीम मैदान पर मात दे सकती है। सभी टीम में क्षमता है। कोई भी टीम किसी भी दिन मैदान पर किसी को भी हराने में सक्षम है।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जो मैच से पहले आयोजित किया था उसमें कहा कि “छह प्रतिस्पर्धी टीम एशिया कप 2023 में शामिल है और किसी भी दिन कोई भी टीम किसी को भी हरा सकता है। उन्होंने कहा कि मैदान में खेलने के लिए एक प्रतिद्वंदी है और हम क्या चाहते हैं उसके अनुसार हमें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना है। अगर हमें जीतना है तो मैदान पर सही चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। ”

पाकिस्तान टीम के बारे में बताते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि हाल ही में श्रीलंका में हुई तीन मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है और एशिया कप 2023 के शरुआती पहले मैच में नेपाल को 238 से हरा कर अपनी सर्वश्रेष्ठता साबित कर दिया है। पाकिस्तान के नसीम शाह,हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी के तेज गेंदबाज़ी का मुकाबला करने के लिए भारतीय बल्लेबाज़ अपने अनुभव पर भरोसा कर चुनौतियों का सामना करेंगे।

रोहित शर्मा पाकिस्तान टीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि “हाल के दिनों में पाकिस्तान ने टी20 और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में अच्छा प्रदर्शन किया है और आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसलिए उनके साथ एशिया कप के पहले मैच में अच्छी चुनौती मिलेगी।”

रोहित शर्मा अपने गेंदबाजों की भी तारीफ़ की और कहा कि हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज ये छह गेंदबाज़ भारतीय टीम की ओर से खेल रहे और ये कितने अच्छे गेंदबाज़ हैं ,इसमें कोई संदेह नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह अभी चोट से उबर रहे हैं लेकिन वे आयरलैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाज़ी दिखाई है और वो अभी लय में नज़र आ रहे हैं,जिसका हमें फायदा मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *