राघव के साथ परिणीति चोपड़ा

शादी से पहले परिणीति-राघव ने सूफी नाइट का आयोजन किया

मुंबई,22 सितंबर (युआईटीवी)- शादी से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सूफी नाइट का आयोजन किया जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिस घड़ी का सबको इंतजार था बस वो कुछ समय में पूरा होने जा रहा है। राघव और परिणीति चोपड़ा की शादी को अब सिर्फ कुछ समय ही बाकी रह गया है। ऐसे में बीती शाम सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। जो काफी खास रहा। इस आयोजन के लिए राघव का घर खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।

इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए परिणीति चोपड़ा की मौसी और प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा भी पहुँची। इस इवेंट से कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा ने ब्लश पिंक रंग का सूट पहना है। वहीं राघव चड्ढा पिंक और बेज रंग की शेरवानी में नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

कपल उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। दोनों 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बँध जाएँगे। खबर है कि राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को लेने के लिए नाव पर बारात लेकर जाएँगे। खास तौर पर बारात के लिए नाव को भी पारंपरिक तरीके से सजाया जा रहा है।

परिणीति-राघव (तस्वीर साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)
परिणीति-राघव (तस्वीर साभार परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार वाले 22 सितंबर की शाम तक उदयपुर पहुँच जाएँगे। इस शादी में मशहूर शेफ को लजीज पंजाबी खाना बनाने के लिए बुलाया गया है। सभी मेहमानों का स्वागत राजस्थान के घूमर नृत्य की प्रस्तुति के साथ मेवाड़ी शैली में करने की भी तैयारी की गई है।

बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को राघव और परिणीति चोपड़ा का वेडिंग रिसेप्शन चंडीगढ़ में दिया जाएगा। फिलहाल कपल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *