कंगना रनौत

भारतीय मानचित्र का अपमान करने के लिए गायक शुभ की कंगना रनौत ने आलोचना की

मुंबई,22 सितंबर (युआईटीवी)- भारतीय मानचित्र का अपमान करने के लिए गायक शुभ की नाराज कंगना रनौत ने आलोचना की है और उन्होंने भारत का अपमान करने वाले को करारा जवाब दिया है।

शुभ नाम का एक इंडियन-कैनेडियन गायक जिसने कुछ दिनों पहले भारत का एक गलत नक्शा शेयर किया था जिस पर सभी भारतीयों ने आपत्ति जताई है।

एक समय विराट कोहली के वे पसंदीदा गायक हुआ करते थे। जब से गायक शुभ ने भारत का एक गलत नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया है,तब से सभी भारतीय उसका बहिष्कार कर रहे हैं। देश के गलत मैप शेयर करने वालों पर अपनी प्रतिक्रिया देकर अभिनेत्री कंगना रनौत फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

शुभ (तस्वीर क्रेडिट शुभवर्ल्डवाइड इंस्टाग्राम)
शुभ (तस्वीर क्रेडिट शुभवर्ल्डवाइड इंस्टाग्राम)

इंडियन-कैनेडियन गायक शुभ ने जैसे ही सोशल मीडिया पर भारत का गलत नक्शा शेयर किया सभी भारतीयों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि इस घटना के तुरंत बाद ही क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

भारत में इंडियन-कैनेडियन गायक शुभ का म्यूजिक कंसर्ट होने वाला था,जिसे मौजूदा हालात को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। भारत के गलत नक्शे को सोशल मीडिया पर शेयर करने की बात का पता चलते ही शुभ का कंसर्ट जो भारत में होने वाला था,उसे रद्द कर दिया गया है। इस खबर की जानकारी बुक माय शो से पता चला है। धीरे-धीरे सभी लोग इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

ऐसे में बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि खालिस्तानी समर्थक शुभ का भारत दौरा रद्द कर दिया गया है। इसने भारत का “डी हेडेड मैप ” शेयर किया था। इस प्रतिक्रिया के कारण कंगना रनौत फिर से एक बार सुर्खियों में बनी हुई है। इस खबर का असर इतना है कि ‘मोज ऐप्प ‘ ने भी उसके गाने को अपने भी अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *