भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड (तस्वीर साभार बीसीसीआई महिला ट्विटर)

एशियन गेम्स 2023 : भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड

हांगझोऊ,25 सितंबर (युआईटीवी)- एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को हरा कर एशियाई खेलों में महिलाओं की टी20 स्पर्धा में गोल्ड जीत लिया है। इस फाइनल गोल्ड मेडल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 19 रनों से पराजित किया। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक जीत रहा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन पहला विकेट शैफाली वर्मा 16 रन पर ही गिर गया। उसके बाद स्मृति मंधाना (45 गेंदों में 46 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (40 गेंदों में 42 रन) पारी को संभाला तथा दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जिनके बलबूते भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 117 का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

भारतीय युवा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर टिटास साधु ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके। चार ओवरों में टिटास साधु ने 6 रन देकर 3 विकेट लेकर घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

(तस्वीर साभार बीसीसीआई महिला ट्विटर)
(तस्वीर साभार बीसीसीआई महिला ट्विटर)

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 97 रन ही बना सकी और यह मुकाबल 19 रन से भारत जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफलता हासिल की। साथ ही अपना दबदबा भी कायम किया।

भारत की ओर से दीप्ति, पूजा और देविका ने एक-एक विकेट लिए ,राजेश्वरी ने दो विकेट लिए और टिटास साधु ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

क्वार्टर फाइनल में भारत ने मलेशिया को तथा सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतिस्पर्धा में भारत को गोल्ड, श्रीलंका को सिल्वर तथा बांग्लादेश को कांस्य पदक मिला। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को कांस्य पदक मैच में 5 विकेट से हराकर महिला क्रिकेट में कांस्य पदक जीता।

इस जीत के साथ भारत एशियन गेम्स 2023 में 2 गोल्ड,3 सिल्वर और 6 कांस्य पदक के साथ कुल 11 पदक जीत कर छठवें नंबर पर काबिज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *