भोपाल, 26 सितंबर (युआईटीवी)- मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव अभियान की शुरुआत की। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहाँ की जनता से रूबरू हुए। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को संबोधन करते हुए कहा कि जब मोदी गारंटी देता है,जब भाजपा गारंटी देता है। तो वह गारंटी जमीन पर उतरती है और घर-घर पहुँचती है। हर जरूरतमंदों तथा लाभार्थी तक पहुँचती है और आगे कहा कि “मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।” साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की महिलाओं का संबोधन करते हुए कहा कि हमने यहाँ की महिलाओं से जो भी वायदे किए थे,जो भी गारंटी दिए थे ,सभी को पूरा किया है।
उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने की बात पर जोर देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं के 33% आरक्षित करने का कानून पारित हुआ। इस अधिनियम को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” नाम दिया गया है। “नारी शक्ति बंधन अधिनियम ” को पारित कर देश ने नया इतिहास रचने का कार्य किया है। दशकों से देश की महिलाएँ इसका इंतजार कर रही थी। देश की महिलाओं को यह कानून का पारित होना असंभव लग रहा था,लेकिन मोदी सरकार ने इस असंभव को संभव कर दिखाया है।
पीएम मोदी आगे अपने संबोधन भाषण में मध्य प्रदेश की महिलाओं के साथ-साथ देश की संपूर्ण महिलाओं को सावधान करने की बात करते हैं और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि कांग्रेस और उनके नए गठबंधन ने इस बिल का समर्थन मजबूरी में और बहुत खट्टे मन से किया है। इस गठबंधन में ऐसे लोग शामिल हैं,जो इस कानून को पिछले 30 साल से पारित नहीं होने दिया। यह गठबंधन हमारे देश की महिलाओं को धोखा देने के लिए तैयार है। यह लोग पार्लियामेंट में हुड़दंग मचाया,बिल फाड़ दिया,स्पीकर पर हमले किए। लेकिन जब उनका यह सब करना सफल नहीं हुआ,तो मजबूरी में समर्थन किया। लेकिन इस विधेयक को लेकर काफी कमियाँ निकाल रहे हैं। साथ ही मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी जो इस विधेयक में कमियाँ निकाल रहे हैं,तो उन्होंने इस विधेयक को अपने शासनकाल में क्यों लागू नहीं किया ?दशकों तक बहुमत के साथ सरकार चलाया तब क्यों उन्होंने कानून नहीं बनाया ?
आगे पीएम मोदी ने कहा कि मौका मिलते ही यह घमंडिया गठबंधन हमारे देश की महिलाओं को धोखा जरूर देंगे। इस कानून को रोकने के लिए कांग्रेस के इन साथियों ने सभी मर्यादा को तोड़ा है। उनकी यह सोच आज भी नहीं बदली है। यह लोग अब नारी शक्ति को बाँटने का खेल खेलेंगे। ताकि नारी शक्ति एक ना हो। तरह-तरह के अफवाहें फैला कर देश की महिलाओं के मन में संदेह पैदा करेंगे। इसलिए देश की सभी महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है और सबको एकजुट रहना होगा।
आगे उन्होंने कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को देश के राष्ट्रपति बनने से रोकने का हर संभव प्रयास किया था। यह लोग बार-बार उनको अपमानित करने का प्रयास करते रहते हैं। यह वही लोग हैं जो कभी भी महिलाओं के हित के लिए कुछ भी नहीं किया है। अगर यह महिलाओं के हितों के लिए काम करते तो मेरे पहले ही उनकी सरकार महिलाओं के लिए टॉयलेट बना देते हैं,लेकिन उनकी नीयत ठीक नहीं थी। उनकी नियत में खोट थी,जिसके कारण आजादी के इतने साल बाद मुझे यह काम करना पड़ा। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने ही करोड़ों महिलाओं तक गैस कनेक्शन पहुँचाया,मोदी सरकार ने ही आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था की,मोदी सरकार ने ही देश की बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए आवाज उठाया। मोदी सरकार ने ही महिलाओं को बैंकों में जनधन खाता खुलवा कर उनको बैंक तक पहुँच बनाने में सक्षम बनाया। ताकि महिलाओं के समृद्धि का रास्ता खुले। आगे उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी हो सके इसलिए मैं सभी महिलाओं से गुजारिश करूँगा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले आपको प्रवृत्त नहीं होना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की जनता (मतदाता) को रिझाते हुए और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे पर, उसी पुराने मानसिकता पर चल रहे हैं। चाँदी के चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब जीवन मायने नहीं रखता है। कांग्रेस नेताओं के लिए गरीब का जीवन एक ‘एडवेंचर टूरिज्म’ है और गरीब की बस्ती पिकनिक मनाने का,वीडियो शूटिंग करवाने का लोकेशन मात्र बन गया है। कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान बन गया है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया था। देश-विदेश के अपने दोस्तों में उन्होंने भारत की गरीबी का मजाक उड़ाया और आज भी यही कर रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार भारत को भव्य भी बना रही है और यही भव्य तस्वीर विश्व के सामने सीना तान करके दिखा भी रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच यही अंतर हमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रत्येक मतदाता को बताना और समझाना है।
