डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में पेश हुए

न्यूयॉर्क,3 अक्टूबर (युआईटीवी)- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धोखाधड़ी के मुकदमे का सामना करने हेतु न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश हुए। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ट्रंप संगठन के जरिए धोखाधड़ी का आरोप है। जिसका सामना उन्हें करना पड़ रहा है।

न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स का इस मामले में कहना है कि बैंकों से अनुकूल शर्तों पर लाभ प्राप्त करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप,उनके बेटों और उनके पारिवारिक व्यवसाय ने उनकी संपत्ति को दो बिलियन डॉलर से अधिक बढ़ा दिया है।

इस मामले में पिछले हफ्ते फैसला सुनाते हुए जज एंगोरोन ने कहा था कि ट्रंप और सह-प्रतिवादी सिविल मामले में धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार और उत्तरदायी हैं।

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर यह उनके खिलाफ साजिश किया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत और अवैध है। मुझे गलत तरीके से फँसाया जा रहा है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में न्यूयॉर्क कोर्ट हाउस में पेश हुए थे। उन पर आरोप लगा था कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त रूप से धन का भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *