विमान दुर्घटना

अमेरिका में चार लोगों की एक विमान दुर्घटना में मौत

लॉस एंजिल्स,3 अक्टूबर (युआईटीवी)- अमेरिकी राज्य यूटा में चार लोगों की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है।

ग्रैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जानकारी दी है,कि कैन्यनलैंड्स क्षेत्रीय हवाई अड्डा पूर्वी यूटा के मोआब शहर में अवस्थित है,से एक छोटा विमान उड़ान भरा था। वह विमान उड़ान के थोड़ी देर बाद ही एक सुदूरवर्ती इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें मौजूद चार लोगों की मौत हो गई।

अपने फेसबुक पेज पर शेरिफ कार्यालय ने एक पोस्ट पर दुःख व्यक्त करते हुए बयान दिया कि ” इस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई जो कि बहुत दुख की बात है। इस दुर्घटना में विमान के पायलट,नॉर्थ डकोटा राज्य के सीनेटर डौग लार्सन,उनकी पत्नी एमी और उनके दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।”

इस विमान दुर्घटना की पुष्टि करते हुए यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एक बयान के माध्यम से बताया कि रविवार रात स्थानीय समयानुसार लगभग 8:20 बजे सिंगल इंजन पाइपर पीए-28 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डौग बर्गम इस विमान दुर्घटना में हुए चारों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि नॉर्थ डकोटा राज्य के सीनेटर डौग लार्सन,उनकी पत्नी एमी और उनके दो बच्चों की मृत्यु से बहुत दुखी है। ”

इस दुर्घटना की जाँच यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) और यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *