"जब वी मेट 2" पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

“जब वी मेट 2” पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई,5 अक्टूबर(युआईटीवी)- फिल्म निर्माता इम्तियाज अली फिल्म “जब वी मेट 2” पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलासा किया कि फिलहाल अभी ऐसी कोई योजना नहीं है।

काफी दिनों से ऐसी खबर फैली हुई है कि फिल्म जब वी मेट का सीक्वल बनने जा रहा है और कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा चुके हैं कि “जब वी मेट” के सीक्वल के लिए फिल्म निर्माता इम्तियाज अली को अप्रोच किया गया है। हालाँकि आधिकारिक रूप से ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है और ना ही इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि फिल्म के पुराने स्टार कास्ट शाहिद कपूर और करीना कपूर इस सीक्वल का हिस्सा होंगे या नहीं।

ऐसे में अब फिल्म निर्माता इम्तियाज अली अटकलों के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि मेरे पास अभी जब वी मेट के सीक्वल के लिए कोई कहानी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह संभावना के लिए खुले हैं और इंतजार करेंगे और देखेंगे कि भविष्य में क्या होगा।

एक मीडिया साक्षात्कार में इम्तियाज ने कहा कि ” नहीं,यह नहीं बन रही है। मेरे पास अभी तक “जब वी मेट 2″ के लिए कहानी नहीं है। मैंने इस बारे में कई आर्टिकल्स में पढ़ा है। किसी ने यह पब्लिश करने से पहले मुझसे नहीं पूछा,तो मुझे नहीं पता इस बारे में क्या कहा जाए। लेकिन देखते हैं क्या होता है।”

इम्तियाज अली के इस प्रतिक्रिया से साफ है कि फिलहाल तो जब वी मेट का सीक्वल नहीं बनने जा रहा है और आने वाले समय में भी जब वी मेट फिल्म का सीक्वल बनता है कि नहीं यह भी कहना फिलहाल मुश्किल है।

जब वी मेट एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी,जिसे इम्तियाज़ अली ने लिखा और निर्देशित किया था। यह फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी। करीना कपूर, शाहिद कपूर, तरूण अरोड़ा, सौम्या टंडन और दारा सिंह इस फिल्म में कलाकारों में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *