मीस (स्विट्जरलैंड),28 नवंबर (युआईटीवी)- पुरुषों के बास्केटबॉल ओलंपिक क्वालीफायर के लिए अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल एसोसिएशन (फीबा) ने ड्रा निकाला है। 2024 का ओलंपिक पेरिस में आयोजित किया जा रहा है। कुल 24 टीमों की मेजबानी अंतिम चार स्थानों के लिए चार शहर मेजबानी करेंगे। इसलिए बास्केटबॉल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए सोमवार को एक ड्रा निकाला गया।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,आठ समूहों में इन 24 टीमों को बाँटा गया है। 2 जुलाई, 2024 से 7 जुलाई, 2024 तक होने वाले स्पर्धाओं में प्रत्येक चार स्पर्धाओं में दो समूह शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल एसोसिएशन (फीबा) ने बताया कि प्रत्येक टूर्नामेंट का केवल विजेता ही क्वालीफाई करेगा।

इस टूर्नामेंट की मेजबानी स्पेन का वालेंसिया,ग्रीस का पीरियस,प्यूर्टो रिको का सैन जुआन और लातविया का रीगा करेंगे। कार्यक्रमों की घोषणा अभी नहीं की गई है,इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।
ड्रा की अध्यक्षता दक्षिण सूडान बास्केटबॉल महासंघ के अध्यक्ष लुओल डेंग ने की। दक्षिण सूडान एकमात्र अफ्रीकी टीम है जो संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया,सर्बिया,जापान,कनाडा और मेजबान देश फ्रांस के साथ खेलों के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।
