बॉबी देओल (तस्वीर क्रेडिट iambobbydeol इंस्टा)

बॉबी देओल को फिल्‍म ‘एनिमल’ के लिए मिल रहा प्यार,आश्चर्य व्यक्त किया

मुंबई,6 दिसंबर (युआईटीवी)- अभिनेता बॉबी देओल को फिल्‍म ‘एनिमल’ के लिए प्रशंसकों से ढेर सारा प्यार और सराहना मिल रहा है। जिस पर अभिनेता ने आश्चर्य व्यक्त किया है। भाई सनी देओल को उनके फिल्म ‘गदर 2′ में सफलता,दर्शकों से अभिनेता धर्मेंद्र को भी प्यार मिल रहा है। इस पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए बॉबी ने कहा कि देओल्स को इतना प्यार मिलना आश्चर्यजनक है।

बॉबी ने फिल्म ‘एनिमल’ में अपनी फिजिक के बारे में बात की और कहा कि मेरे लिए यह आश्चर्यजनक है कि मुझे मेरे प्रशंसकों से प्यार मिल रहा है और मुझे नोटिस किया जा रहा है। इन सब से ऐसा लग रहा है कि मैंने जितना भी मेहनत किया,वह सफल हो गया। मेरी सारी मेहनत को प्रशंसकों से सराहना मिल रही है। फिट रहना आसान नहीं है। अपने आप को फिट रखने के लिए आपको वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और इसके लिए बहुत सारे घंटे लगाने पड़ते हैं।

एनिमल
एनिमल

मैंने कड़ी मेहनत की और यह सफल हुई। इसलिए अच्छा लग रहा है। आगे उन्होंने कहा कि, ” मुझे ऐसा लगता है कि भगवान की कृपा और उनकी दया मुझ पर और मेरे परिवार पर है। क्योंकि फिल्म ‘गदर 2′ में मेरे भाई को सफलता मिली,मेरे पिता धर्मेंद्र को दर्शकों से बहुत सारा प्यार मिला और अब मेरी फिल्म आई है,जिसके लिए मुझे भी मेरे प्रशंसकों से प्यार और सराहना मिल रही है। यह एहसास बहुत अद्भुत है और देओल्स को इतना प्यार मिल रहा है,यह भी आश्चर्यजनक है। यह सब जो हो रहा है,वास्तव में 54 वर्षीय अभिनेता ऐसा चाहते थे। उन्होंने कहा अच्छा वक्त और बुरा वक्त तो आता ही है। लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कभी होगा। बस मैं चाहता था कि ऐसा हो। आप चाहते हैं कि कुछ अच्छा हो और इतना अच्छा हो की आप उसके लिए भगवान को धन्यवाद कहें।

मेरे प्रशंसक और मेरा परिवार इस प्रतीक्षा में थे कि मैं ऐसी भूमिका निभाऊँ । जो मुझे नकारात्मक भूमिका के रूप में स्वीकृत कर सके। बॉबी देओल अलग-अलग किरदारों के साथ प्रयोग कर रहे हैं। जिसे दर्शकों द्वारा स्वीकार भी किया जा रहा है। इसलिए वे बेहद खुश हैं। इस पर अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के लिए यह जीत की स्थिति है। मैं अलग-अलग प्रकार के किरदार निभा रहा हूँ और मुझे पसंद भी किया जा रहा है। इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूँ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *