अजय देवगन

‘कॉफी विद करण’ में अजय देवगन ने कहा,अब हमें पार्टियों में नहीं बुलाया जाता

मुंबई,18 दिसंबर (युआईटीवी)- कॉफी विद करण सीजन 8 के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी दिखाई देने वाले हैं। जहाँ अजय देवगन ने एक खुलासा करते हुए कहा कि अब उन्हें पार्टियों में बुलाया नहीं जाता है।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे-‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी और ‘बोल बच्चन’ में साथ काम किया है। रणवीर सिंह के साथ काम करने के बारे में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने बात करते हुए कि, “उनमें एक अलग ही ऊर्जा (एनर्जी) है।” तब शो के होस्ट करण जौहर ने रणवीर सिंह के एनर्जेटिक वाली बात पर कहा कि,जब अजय से रणवीर सिंह बिल्कुल अलग हैं, तो आप दोनों को कैसे हैंडल करते हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस पर अजय अपनी प्रतिक्रिया देते हैं कि, “या तो वो अपना मुँह बंद रखता है,या मेरे कान बंद रहते हैं।” करण ने अजय से रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान पूछा कि आप पार्टी में नहीं जाते? तो इस पर अभिनेता अजय देवगन ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में कोई बुलाता ही नहीं है।

करण जौहर सवालों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पूछते हैं कि, ” पैपराजी (पत्रकार)आपको एयरपोर्ट पर घेरते नहीं ? तो इस पर तुरंत जवाब देते हुए अजय कहते हैं कि, “मैं उन्हें बुलाता ही नहीं। ”

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘कॉफ़ी विद करण’ सीजन 8 को प्रसारित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *