नई दिल्ली,1 फरवरी (युआईटीवी)- ई-कॉमर्स प्रमुख फ्लिपकार्ट ने घोषणा किया है कि फरवरी से वह 20 शहरों में एक ही दिन में डिलीवरी शुरू करने की योजना बना रही है। कई श्रेणियों में उत्पादों की मेट्रो और गैर मेट्रो शहरों में उसी दिन डिलीवरी की जाएगी,जिस दिन ऑर्डर प्लेस किया जाएगा। इन शहरों के अंतर्गत नई दिल्ली,मुंबई,चेन्नई,कोलकाता,अहमदाबाद,हैदराबाद,बेंगलुरु,कोयंबटूर,भुवनेश्वर,रायपुर,इंदौर,गुवाहाटी,जयपुर,विजयवाड़ा,पुणे, लुधियाना,नागपुर,लखनऊ,पटना और सिलिगुड़ी है। बताया गया है कि यदि ग्राहक अपना आर्डर दोपहर एक बजे से पहले प्लेस करेंगे तो प्रोडक्ट की डिलीवरी उसी रात 12 बजे से पहले तक कर दिया जाएगा।
फ्लिपकार्ट द्वारा शुरू की गई इस पहल की शुरुआत फरवरी से किया जा रहा है। अभी इसकी शुरुआत देश भर के 20 शहरों में किया जा रहा है और आने वाले समय में धीरे-धीरे पूरे देश में यह सुविधा अधिक-से-अधिक ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
फ्लिपकार्ट द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत ग्राहकों को सेम डे डिलीवरी की सुविधा मोबाइल्स,ब्यूटी प्रोडक्ट्स,फैशन,किताब,लाइफस्टाइल, होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स की श्रेणी के उत्पादों में मिलेगी। इस सुविधा से ग्राहक एक दिन के भीतर ही अपनी जरूरत के सभी उत्पाद पा सकेंगे।
12 करोड़ से अधिक पैकेज की डिलीवरी फ्लिपकार्ट एक महीने में करता है। फ्लिपकार्ट ने अपनी अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर निवेश किया है,ताकि देश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों तक अपनी पहुँच बनाया जा सके। पिछले 1 साल में फ्लिपकार्ट ने सेम डे डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने के लिए कई फुलफिलमेंट सेंटर पर निवेश किया है।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन,कस्टमर एक्सपीरियंस एवं रीकॉमर्स बिजनेस के प्रमुख हेमंत बद्री ने कहा कि, ” 2024 में हमने अपना कदम रख दिया है। देशभर के लाखों ग्राहक को इस साल नए साल में हम खुशी देने जा रहे हैं,जिसके तहत ग्राहक जिस दिन अपना आर्डर प्लेस करेंगे,उसी दिन उनके प्रोडक्ट उन तक पहुँच जाएगी। हम इस बात को समझते हैं कि फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करना सभी ग्राहकों को पसंद है,चाहे वे मेट्रो शहर के ग्राहक हों या चाहे वे गैर -मेट्रो शहरों ग्राहक हों। इसलिए अभी हम 20 शहरों में एक ही दिन में डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने की ओर कार्य कर रहे हैं। इससे हमें ग्राहकों को संतुष्टि देने के मामले में अग्रणी रहने की हमारी प्रतिबद्धता को बहुत मजबूती मिलेगी। इस पहल को विस्तार देने की योजना भी है,जो आगे के महीनों में किया जाएगा। जिससे अधिक-से-अधिक शहरों,बड़े अप्लायंस सहित अधिक-से-अधिक श्रेणियों के उत्पादों को इसमें शामिल कर ग्राहकों की खुशी को बढ़ाया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि, ” हमारा उद्देश्य अपने सप्लाई चेन नेटवर्क को बेहतर बनाते रहना है,जिससे रोजाना हमारे सेलर्स एवं ग्राहकों के लाखों आर्डर का मेट्रो और गैर मेट्रो शहर में पूरी कार्यक्षमता (एफिशिएंसी) के साथ सुगमता से प्रोसेस किया जा सके। इसके लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में हमने व्यापक निवेश किया है,डिमांड पैटर्न को लेकर अपनी समझ को विकसित किया है तथा डाटा एनालिटिक्स का लाभ उठाया है। जिससे हमने खुद को पूरी तरह से तैयार किया है कि जिस दिन आर्डर प्लेस होगा,उसी दिन डिलीवरी किया जाएगा। “
