फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास

संयुक्त राष्ट्र से फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने इजरायली हमलों को रोकने का किया आग्रह

रामल्लाह,5 फरवरी (युआईटीवी)- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इजरायली हमलों को रोकने का आग्रह किया है। इजरायली हमले फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ किया जा रहा है,इन हमलों को रोकने के लिए फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से अंतरराष्ट्रीय प्रयास तेज करने का आग्रह किया है।

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए के हवाले से समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ ने बताया कि मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए रविवार को रामल्ला में राष्ट्रपति मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक टोर वेनेसलैंड के साथ राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपनी बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

डब्‍ल्‍यूएएफए की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने गुटेरेस से अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया,ताकि इजरायली सेना को पूरी गाजा पट्टी से वापस लिया जा सके और उसकी एक इंच भी जमीन पर इजरायली कब्‍जा न कर सके।

फिलिस्तीनियों के लिए राहत सामग्री,मानवीय सहायता,आश्रय को बढ़ाने इत्यादि आवश्यकताओं को भी फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने रेखांकित किया।

राष्ट्रपति अब्बास ने हमलों को रोकने और फिलिस्तीनियों के विस्थापन पर जोर दिया।

राष्ट्रपति अब्बास ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन का आयोजन किया जाना चाहिए,जिससे संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन राज्य के लिए पूर्ण सदस्यता सुरक्षा परिषद के निर्णय के माध्यम से हासिल किया जा सके और इजरायलियों की फिलिस्तीन से वापसी सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *