अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन ने यमन हवाई हमले किए

अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन ने यमन पर तीन हवाई हमले किए

सना,6 फरवरी (युआईटीवी)- अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन ने तीन हवाई हमले यमन के उत्तरी प्रांत सादा पर किए। अल-मसीरा टीवी जिसका संचालन हौथी द्वारा किया जाता है,ने बताया कि एक साइट को हमलों ने निशाना बनाया। यह साइट प्रांत की राजधानी के पूर्वी हिस्से में था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,एक कथित मिसाइल हमला लाल सागर की ओर हुआ,उसके पश्चात ये हवाई हमले हुए।

यमन में दो हौथी विस्फोटक गैर-चालक दल वाले वाहनों पर अमेरिकी सेना द्वारा किए इस हमले की पुष्टि यूएस सेंट्रल कमांड ने किया है।

एक बयान में यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि सना समयानुसार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे हमले की शुरुआत हुई है। क्षेत्र में इन लक्ष्यों को व्यापारिक जहाजों तथा अमेरिकी नौसेना के जहाजों लिए एक खतरा बताया गया।

सना और अन्य उत्तरी प्रांतों के ऐसे क्षेत्र जो हौथी के नियंत्रण में हैं,उन क्षेत्रों को लक्षित कर हवाई हमले किए गए हैं। ये हवाई हमले वाशिंगटन और लंदन द्वारा 12 जनवरी से जारी सैन्य प्रतिक्रिया का हिस्सा है। माना जा रहा है कि हौथी हमलों के प्रतिशोध के लिए ये कार्रवाई किए जा रहे हैं। लाल सागर में वाणिज्यिक शिपिंग पर किए गए हौथियों के हमलों के प्रतिशोध में ये हवाई हमले किए गए हैं।

हौथिस ने इस हमले पर दावा किया है कि इजरायल जाने वाले जहाजों तथा इजरायली जहाजों को वे निशाना बना रहे हैं।

अक्टूबर से गाजा में संकट जारी है,उसके बाद से ही इस प्रकार की कार्रवाइयाँ सामने आ रही हैं। तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, तनाव कम होने के कोई भी संकेत दोनों पक्षों ने अभी तक नहीं दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *