तुर्की सुरक्षा बलों ने 11 कुर्द आतंकवादियों को सीरिया में मार गिराया

तुर्की सुरक्षा बलों ने 11 कुर्द आतंकवादियों को सीरिया में मार गिराया

अंकारा,6 फरवरी (युआईटीवी)- तुर्की सुरक्षा बलों ने सीरियाई कुर्द पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) के 11 सदस्यों को उत्तरी सीरिया में मार गिराय है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी सीरिया में ‘ऑपरेशन ओलिव ब्रांच’ और ‘ऑपरेशन यूफ्रेट्स शील्ड’ जोन में वाईपीजी सदस्यों को निशाना बनाया गया था,जब वे तुर्की सैनिकों पर हमले की साजिश रच रहे थे।

मंत्रालय ने कहा कि, ” हमारे तरफ से आतंवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी रहेगा। ”

अपने बयानों में तुर्की के अधिकारी अक्सर “निष्प्रभावी” शब्द का उपयोग कर स्पष्ट करना चाहते हैं कि “आतंकवादियों” को या तो मार गिराया गया है या “आतंकवादियों” ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

तुर्की सेना ने ऑपरेशन ‘यूफ्रेट्स शील्ड’ 2016 में,ऑपरेशन ‘ओलिव ब्रांच’ 2018 में ,ऑपरेशन ‘पीस स्प्रिंग’ 2019 में और उत्तरी सीरिया में 2020 में ‘ऑपरेशन स्प्रिंग शील्ड’ लॉन्च किया ताकि सीमा पर पड़ोसी देश के साथ वाईपीजी मुक्त क्षेत्र बनाया जाए।

प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) की सीरियाई शाखा के रूप में तुर्की वाईपीजी समूह को देखता है।

प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) को आतंकवादी संगठन के रूप में तुर्की,अमेरिका और यूरोपीय संघ ने सूचीबद्ध किया है। पीकेके ने तुर्की सरकार के खिलाफ तीन दशकों से अधिक समय से विद्रोह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *