Fire

कीव में रूसी मिसाइल हमले में ट्रिपिल्स्का थर्मल पावर प्लांट नष्ट

कीव,12 अप्रैल (युआईटीवी)- यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर रूसी मिसाइल हमले किए गए,जिसमें ट्रिपिल्स्का थर्मल पावर प्लांट (टीपीपी) पूरी तरह से नष्ट हो गया है। मीडिया द्वारा यह जानकारी एक अधिकारी के हवाले से दिया गया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी मिसाइल हमले के बारे में यूक्रेनी पावर प्लांट सेंटरनेर्गो के पर्यवेक्षी बोर्ड के अध्यक्ष एंड्री होता ने बताया कि प्लांट के टरबाइन कक्ष में इस मिसाइल हमले के बाद भीषण आग लग गई।

आगे उन्होंने बताया कि,किसी भी कर्मचारी की इस हमले में मौत नहीं हुई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

ट्रिपिल्स्का थर्मल पावर प्लांट (टीपीपी) कीव से 45 किमी दक्षिण में स्थित है और इसकी क्षमता 1,800 मेगावाट है। यह थर्मल पावर प्लांट कीव क्षेत्र में सबसे बड़ा बिजली उत्पादन केंद्र है।

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने 42 मिसाइलें गुरुवार सुबह की दागीं। इनमें 40 लड़ाकू ड्रोन और छह किंजल एयरोबैलेस्टिक मिसाइलें भी शामिल थे। 39 ड्रोनों और 18 मिसाइलों को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *