गाजा/तेल अवीव,30 अप्रैल (युआईटीवी)- दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर पर ताजा इजरायली हमलों में कम-से-कम 27 फिलिस्तीनी के मारे जाने का क्षेत्र के हमास-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दावा किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न हमले रात के दौरान किए गए,जिसमें 20 लोगों की मौत सीमावर्ती शहर की आवासीय इमारतों में हुई है।
राफा में सोमवार सुबह गोलाबारी किया गया था,जिसमें कथित तौर पर एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।
इस जानकारी की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सका है।
इजरायली सेना के प्रवक्ता ने इस मामले में कहा कि अभी तक इस घटना के सटीक जानकारी नहीं मिली है,इसलिए कोई भी टिप्पणी बिना किसी सटीक निर्देशांक के करना उचित नहीं है।
इजरायल ने कहा है कि वह अपना आक्रामक अभियान राफा में शुरू करेगा। राफा में आक्रामक अभियान फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के शेष गढ़ों को समाप्त करने के मकसद से शुरू किया जाएगा।
सैकड़ों हजारों की संख्या में विस्थापित फिलिस्तीनी नागरिक शहर में शरण ले रहे हैं। इसलिए इजरायल के सहयोगियों द्वारा बार-बार सावधानी बरतने का आग्रह किया जा रहा है।
अभी भी इस नियोजित सैन्य अभियान को टाला जा सकता है। फ़िलिस्तीनी कैदियों के बदले में इजरायली बंधकों की रिहाई पर बातचीत करने के लिए हमास का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मिस्र पहुँच रहा है।
गौरतलब है कि आतंकवादियों द्वारा गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई और अस्थायी युद्धविराम के उद्देश्य से बातचीत में महीनों से गतिरोध है।
