प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 : आज गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली,2 मई (युआईटीवी)- लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गुजरात के आणंद,सुरेंद्रनगर,जूनागढ़ और जामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे।आणंद में सुबह 11 बजे,सुरेंद्रनगर में दोपहर 1 बजे,जूनागढ़ में दोपहर 3:15 बजे और जामनगर में शाम 5:15 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश में गृह मंत्री अमित शाह अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 12:30 बजे बरेली में रामलीला मैदान में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे,दोपहर 2:15 बजे बदायूं में इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में दूसरी जनसभा को और शाम 4 बजे सीतापुर के लहरपुर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बिहार,मध्य प्रदेश और गुजरात में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक-एक ‘न्याय संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगी। वह छत्तीसगढ़ के कोरबा में दोपहर 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुरैना में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी।

गुजरात के भावनगर में दोपहर 12:30 बजे जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल एक रोड शो करेंगी। दूसरा रोड शो गुजरात के भरूच जिले में शाम 4:30 बजे करेंगी और सुनीता केजरीवाल अपने पति और ‘आप’ के लिए लोगों से समर्थन माँगेंगी ।

वहीं मैनपुरी में सुबह 11:20 बजे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रोड शो करेंगे, उसके बाद एटा में दोपहर 1 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फिरोजाबाद में वह दोपहर 2:25 बजे एक और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *