साओ पाउलो,4 जुलाई (युआईटीवी)- दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बाढ़ का कहर कई हफ़्तों से जारी है,जिससे मरने वालों की संख्या 180 तक पहुँच गई है और 32 लोगों के लापता होने की खबर है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के रिपोर्ट के मुताबिक,29 अप्रैल को रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश शुरू हुई और यह बारिश कई दिनों तक जारी रही। पूरे राज्य के शहर लगातार जारी मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो गए। बाढ़ का कहर जून के मध्य में कम हुई,जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
एक रिपोर्ट में एजेंसी ने बताया कि राजधानी पोर्टो एलेग्रे समेत 478 शहरों के तकरीबन 2,398,255 निवासी खराब मौसम के कारण प्रभावित हुए हैं। साथ ही 450,000 से भी अधिक लोगों को मूसलाधार बारिश से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
सामाजिक संचार सचिव पाउलो पिमेन्टा के अनुसार,ब्राजील सरकार ने 85.7 बिलियन रियल (लगभग 15.4 बिलियन डॉलर) रियो ग्रांडे डो सुल के पुनर्निर्माण के लिए आवंटित किए हैं।
दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित कृषि प्रधान राज्य है,बाढ़ से कहर से इस राज्य को रिकॉर्ड आर्थिक नुकसान पहुँचा है।
