सिलचर,8 जुलाई (युआईटीवी)- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज,सोमवार को मणिपुर के दौरे पर हैं। उससे पहले वे आज करीब 9:30 बजे असम के कछार जिले के कुंभीरग्राम हवाई अड्डे पर उतरे,जहाँ उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। असम और मणिपुर के कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी सिलचर पहुँचने पर उनका स्वागत किया।
हवाई अड्डे से राहुल गांधी मणिपुर के जिरीबाम के लिए सड़क मार्ग होते हुए रवाना हो गए। मणिपुर हिंसा पीड़ितों ने जिन शिविरों में शरण लिए हुए हैं,उनसे मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी मणिपुर के उन शिविरों का दौरा करेंगे। बता दें कि 6 जून को जिरीबाम में एक 59 वर्षीय किसान सोइबाम सरतकुमार सिंह की हत्या के बाद वहाँ फिर से हिंसा भड़क उठी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,सोमवार शाम को राहुल के मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात करने की संभावना है और उसके बाद से नगालैंड का दौरा करेंगे।
The extreme devastation caused by flooding in Assam is heartbreaking – with innocent children like 8-year old Avinash being taken away from us.
My heartfelt condolences to all the bereaved families across the State.
Assam Congress leaders apprised me of the situation on… pic.twitter.com/Nbx356QPEF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 8, 2024
इससे पहले,सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के कछार जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। फुलेरताल में राहत शिविर में रह रहे असम बाढ़ पीड़ितों से उन्होंने मिलने के लिए राहत शिविर का दौरा किया। असम में करीब 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद पहली बार पूर्वोत्तर का दौरा कर रहे हैं।
राहुल गांधी ऐसे समय में असम का दौरा कर रहे हैं,जब कई दिनों से राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश के वजह से भयंकर बाढ़ आ गई है। मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में उफान आ गया है और भूस्खलन भी हुआ है।
इस बाढ़ से 28 जिलों के लगभग 22.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जिरीबाम से राहुल गांधी असम के सिलचर हवाई अड्डे लौटेंगे तथा उसके बाद वे अगले चरण के मणिपुर दौरे के लिए इम्फाल के लिए उड़ान भरेंगे। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच पिछले साल 3 मई से जातीय हिंसा चल रही है और अब तक 200 से भी अधिक लोगों ने इन झड़पों में अपनी जान गंवाई है।
