पेरिस ओलंपिक

पेरिस ओलंपिक 2024: पेरिस ओलंपिक का भव्य आगाज हुआ,भारतीय दल को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएँ

पेरिस,27 जुलाई (युआईटीवी)- पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज हो गया है। पूरी दुनिया ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में रंगारंग कार्यक्रम,नृत्य,संगीत,साहित्य इत्यादि फ्रांसीसी जुनून का नजारा देखा। ओलंपिक सेरेमनी लगभग चार घंटे तक चली,जिसमें सुपर स्टार्स पॉप स्टार लेडी गागा,आया नाकामुरा ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। इस परफॉर्मेंस में बारिश ने चार-चाँद लगा दिया। एक मिस्टीरियस मैन आकर्षण का केंद्र रहा,जो ओलिंपिक मशाल लिए हुए नजर आ रहा था।

भारतीय शटलर पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल पेरिस ओलंपिक 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में 117 सदस्यीय भारतीय दल के ध्वजवाहक रहे। शुक्रवार को पेरिस में हुए ओलंपिक सेरेमनी में 117 भारतीय सदस्यों में से 78 सदस्यों ने हिस्सा लिया। पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएँ दी और कहा कि हर एथलीट भारत का गौरव है।

प्रत्येक एथलीट को ‘भारत का गौरव’ बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले एथलीटों से उम्मीद जताई कि वो खेल की सच्ची भावना को अपनाएँ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएँ दी और कहा कि वे सभी चमकें तथा खेल की सच्ची भावना को अपनाएँ और हम सभी को अपने असाधारण प्रदर्शन से प्रेरित करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी भारतीय दल को बधाई देते हुए लिखा,भारतीय दल ओलंपिक में वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत को दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ।

शुक्रवार शाम को पेरिस ओलंपिक का ओपनिंग सेरेमनी के साथ शानदार आगाज हो चुका है। ऐसा पहली बार हुआ है,जब ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम से बाहर हुआ है। ग्रीस के प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सीन नदी में नावों पर राष्ट्रों की परेड में करीब 200 देशों के एथलीटों के नेतृत्व करने के साथ हुई। 84वें नंबर पर भारतीय दल आया। इसमें पीवी सिंधु और शरत कमल तिरंगा थामे हुए दिखाई दिए। मेजबान फ्रांस का दल सबसे आखिरी में आया।

सीन नदी में सभी खिलाड़ी नाव के सहारे परेड करते हुए नजर आए। इसमें 200 से अधिक देशों के 7,000 से भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पीवी सिंधु और शरत कमल भारत के लिए ध्वजवाहक रहे। पेरिस ओलंपिक 2024 की आधिकारिक शुरुआत ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद रहे। पॉप स्टार लेडी गागा ने ओपनिंग सेरेमनी में शानदार गाने की प्रस्तुति दी। लगभग 3 लाख दर्शक ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *