दीपिका कुमारी

ओलंपिक (महिला तीरंदाजी) : दीपिका ने दूसरे दौर में बनाई जगह

टोक्यो, 28 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी इवेंट के पहले राउंड में भुटान की करमा को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। दीपिका ने करमा को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया और राउंड-16 में जगह पक्की कर ली।

दीपिका से पहले भारत के पुरुष तीरंदाजों तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव ने भी पहले दौर का मुकाबला जीत दूसरे राउंड में जगह बनाई थी। लेकिन इन दोनों तीरंदाजों को राउंड-16 में हार का सामना करना पड़ा था।

पुरुष तीरंदाजों के विफल रहने के बाद दीपिका पर पदक की उम्मीद बरकरार रखने की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *