नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)| तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। आर्मी ने इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं की है। स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बताया कि अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
बचाए गए लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें वेलिंगटन छावनी ले जाया गया है।
