नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)| कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने अपने बलात्कार पर दिये विवादित बयान को लेकर भले ही माफी ली है, लेकिन विपक्षी दलों के निशाने पर हैं।
कांग्रेस नेता मलिलकार्जुन खड़गे ने आर. रमेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ऐसी अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। वो वरिष्ठ नेताओं में से हैं, उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये समझ नहीं आ रहा है। अब उन्हें इस गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने माफी मांगी है। लेकिन इस तरह की बातें कतई नहीं करनी चाहिए।
वहीं इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, कर्नाटक के विधायक ने हंसते हुए महिलाओं पर आपत्तिजनक दिया था। मेरी अपील है कर्नाटक सरकार से एफआईआर दर्ज कर अरेस्ट करो, विधानसभा से बर्खास्त करो। इनकी वीआईपी सिक्योरिटी छीनो!
गौरतलब है कि दो साल पहले भी 2019 में रमेश कुमार ने अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी आपत्तिजनक बयान दिया था।
