भारत में कोरोना के 2.51 लाख नए मामले सामने आए, 627 लोगों की मौत

भारत में बीते 24 घंटों में २ लाख ५१ हज़ार २०९ नए कोरोना मामले सामने आए और 627 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा
किए। रोजाना दर्ज किए गए कोरोना मामलों में बीते दिन की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। दैनिक सकारात्मकता दर 15.88 प्रतिशत रही ।

एक दिन में 627 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,92,327 हो गई।

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21,05,611 हो गई है।

बीते 24 घंटे में 3,47,443 मरीजों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,80,24,771 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 57,35,692 लोगों को टीका लगाया गया है। रिकवरी रेट फिलहाल 93.60 फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *