सारा अली खान ने हाल ही में इंदौर में विक्की कौशल के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी की। वह इस समय अपने भाई इब्राहिम अली खान और अन्य दोस्तों के साथ कश्मीर में छुट्टियां मना रही हैं।
सारा ने इंस्टाग्राम पर अपने छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर कीं। सारा अली खान की अपने भाई इब्राहम अली खान के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग है । वो अक्सर अपने भाई के साथ मौज मस्ती करती नजर आती हैं। इस बार ये दोनों भाई-बहन कश्मीर की वादियों में पहुंचे हुए हैं।
सारा ने शुक्रवार शाम को अपने इंस्टाग्राम फीड पर तस्वीरें और वीडियो साझा किए, साथ ही भाई इब्राहिम के लिए सारा अली खान ने एक प्यारा सा संदेश लिखा , “घर वह जगह है जहां भाई है । “
अक्सर वेकेशन पर भी सारा और इब्राहिम साथ में ही नजर आते हैं। सारा अली खान जहां बॉलिवुड में अपना करियर संवार रही हैं वहीं इब्राहिम अभी फिल्मों से दूर हैं।
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आई थीं।
