अपराध

फेसबुक पर इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के कारण व्यक्ति की हत्या,दिल्ली के मौलवी गिरफ्तार

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते ने आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दिल्ली से एक मौलवी कमर गनी इस्लामी को गिरफ्तार किया है। यह मामला सोशल मीडिया पर मुस्लिमों के खिलाफ एक पोस्ट शेयर करने से जुड़ा है। किशन भरवाड़ ने 6 जनवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसके लिए मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दावा किया था कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुँची है। किशन भरवाड़ की 25 जनवरी को धंधुका के मोधवाडा इलाके में बाइक सवार दो हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारियों ने कहा कि मौलवी कमर गनी इस्लामी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था और वह इस मामले में मोहम्मद अयूब जावरावाला के बाद दूसरे मौलवी हैं, जिन्हें शुक्रवार को अहमदाबाद से पकड़ा गया था।

एटीएस के एसपी इम्तियाज शेख ने बताया कि शब्बीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उस्मानी से संपर्क में था और शब्बीर चोपड़ा ने ही भरवाड को गोली मारी थी । उन्होंने बताया कि मौलवी उस्मानी समाजिक संस्था चलाता है। उसने समुदाय के युवाओं को भड़काया और उन लोगों को इस बात के लिए उकसाया कि जिसने पैगम्बर मोहम्मद का अपमान किया है, उनसे बदला लिया जाए। अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शब्बीर, पठान की बाइक पर पीछे बैठा था और उसने भरवाड़ पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *