जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने हिंदू शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

श्रीनगर, 31 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक हिंदू महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने जम्मू संभाग के सांबा जिले की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली हिंदू शिक्षिका रजनी को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल में गोली मार दी।

कुलगाम जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि महिला को अस्पताल में मृत लाया गया था।

हत्यारों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *