अमेरिकी तिकड़ी को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों बेन एस बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को सोमवार को अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका समझाने के लिए इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जूरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका की ओर लोगों का ध्यान आर्कर्षित करने के लिए, लोगों की सोच में सुधार करने के लिए, विशेष रूप से वित्तीय संकटों के साथ-साथ वित्तीय बाजारों को कैसे विनियमित किया जाए, इसके लिए अमेरिकी तिकड़ी को सम्मान दिया गया।

विजेताओं की घोषणा स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *