केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी की शुरूआत करेंगे: विक्रम राठौड़

पर्थ, 29 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने पुष्टि की है कि केएल राहुल पर्थ में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले भारत के टी20 विश्व कप के तीसरे सुपर 12 मुकाबले में पारी की शुरूआत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने उनकी जगह ऋषभ पंत को उतारे जाने के सुझावों को खारिज कर दिया।

भारत की पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ जीतों में राहुल अब तक सिर्फ कुल 13 रन ही बना पाए हैं।

राठौड़ ने मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को कहा, “हम इस बारे में कुछ भी नहीं सोच रहे हैं। दो मैचों से आप कोई अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभ्यास मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। हम इस मौके पर ऐसी किसी संभावना के बारे में नहीं सोच रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *