कर्नाटक में छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्कूल का प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

यादगीर (कर्नाटक), 24 दिसम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- कर्नाटक पुलिस ने राज्य के यादगीर जिले में एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय के प्राचार्य (प्रशासन) गलेप्पा पुजारी के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर यादगीर महिला थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फोन पर छात्रा से अश्लील बातें कीं और उसका यौन उत्पीड़न भी किया। घटना के प्रकाश में आने के बाद अधिकारी राघवेंद्र ने स्कूल पहुंचकर जांच की थी।

जांच में आरोपी द्वारा यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है और इस संबंध में जिला आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।

डीसी ने कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन के सीईओ को भी आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *