Gulmarg: Two foreign nationals died after a massive avalanche hit the Afarwat peak at the famous Gulmarg skiing resort in Gulmarg on Tuesday, Feb. 1, 2023. (Photo: Nisar Malik /IANS)

गुलमर्ग हिमस्खलन से दो की मौत, चार को बचाया गया

श्रीनगर, 1 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में बुधवार को आए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। हिमस्खलन में मारे गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर विदेशी हैं। इनकी पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बचाए गए लोग भी विदेशी पर्यटक हैं।

गुलमर्ग के अफरवाट हाइट्स में एक बड़े हिमस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को बचा लिया गया।

आगे कहा गया, “हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हिमस्खलन से मारे गए दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि चार लोगों को जिंदा बचा लिया गया।”

अधिकारियों ने कहा, यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है कि कहीं और शव हिमस्खलन के मलबे में दबे तो नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *