जम्मू में शुष्क मौसम, कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर, 11 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में शुष्क मौसम और कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू संभाग में शुष्क मौसम और अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में व्यापक रूप से बारिश/बर्फ पड़ने की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 2.4 और गुलमर्ग में माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में तापमान शून्य से माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 6.7 डिग्री नीचे और लेह में माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में 9.5, कटरा में 8.8, बटोटे में 2.4, बनिहाल में 1.8 और भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *