जम्मू-कश्मीर में फरवरी अंत तक बारिश व बर्फबारी की कोई संभावना नहीं

श्रीनगर, 21 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में फरवरी के अंत तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फरवरी के अंत तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5, पहलगाम में 0.8 और गुलमर्ग में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में माइनस 10.1, कारगिल में माइनस 4 और लेह में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

जम्मू में 13.7, कटरा में 11.7, बटोटे में 7.6, बनिहाल में 6.2 और भद्रवाह में 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *