आईपीएल : ऐडन मार्करम बने सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान

आईपीएल : ऐडन मार्करम बने सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान

नई दिल्ली, 23 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- ऐडन मार्करम को 31 मार्च से शुरू होने वाले 2023 सीजन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान के रूप में नामित किया गया है। हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी ने कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा कर ट्विटर पर मार्करम की नियुक्ति की घोषणा की और कहा कि हमारे नए कप्तान मार्करम का स्वागत है।

मार्करम केन विलियमसन की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले सीजन के अंत में रिलीज किया गया था। 2023 की नीलामी के दौरान विलियमसन गत चैंपियन गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए थे।

प्रोटियाज ऑलराउंडर ने हाल ही में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम का नेतृत्व करते हुए सीजन एसए20 खिताब जीता था। वह टूर्नामेंट में 365 रन बनाए और 11 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

28 वर्षीय मार्करम ने पिछले साल आईपीएल के एक सफल सत्र में 47.63 की औसत से तीन अर्धशतकों के साथ 381 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *